भुवनेश्वर, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। ओडिशा में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 2,995 नए मामले सामने आए और 18 नई मौतें हुई। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी।
इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,40,998 हो गई है और कुल मौतों की संख्या 958 तक पहुंच गई है।
बालासोर में चार, नयागढ़, पुरी और सुंदरगढ़ में दो-दो मौतें दर्ज की गई हैं।
नए मामलों में 1,737 मामले क्वारंटीन सेंटर से आए हैं, जबकि बाकी लोकल इंफेक्शन है।
खोरधा में सबसे ज्यादा 568 मामले दर्ज किए गए, वहीं कटक में 166 और अंगुल में 142 मामले दर्ज हुए हैं।
ओडिशा में कोविड-19 के 29,770 सक्रिय मामले हैं। अब तक यहां 2,10,217 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।
एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.

.
0 Comments