Ticker

6/recent/ticker-posts

Header Ads Widget

Responsive Advertisement

उप्र में 2 भाजपा विधायकों का कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया

बरेली (उप्र), 18 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में भाजपा के 2 विधायकों का कोविड -19 परीक्षण पॉजिटिव आया है। इनमें से एक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दूसरे का घर पर ही इलाज चल रहा है।

बरेली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीत कुमार शुक्ला ने कहा, बरेली के विधायक अरुण कुमार सोमवार को चित्रगुप्त की जयंती पर एक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे, तभी उन्हें असहज महसूस हुआ। उन्हें तुरंत 300 बिस्तरों वाले अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया। अब उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फरीदपुर के भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल का भी कोविड-19 परीक्षण पॉजिटिव आया है। उन्होंने अपने घर पर खुद को आइसोलेट कर लिया है।

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मंत्री ने कहा है कि वह दिल्ली में कोविड-19 का परीक्षण कराएंगे। गंगवार ने यह भी कहा कि मंत्रालय में उनके निजी सचिव का कोरोना परीक्षण पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने अपने स्टाफ को भी टेस्ट कराने के लिए कहा है।

एसडीजे



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19 test positive of 2 BJP MLAs in UP
.
.
.

Post a Comment

0 Comments