CWC की बैठक में कांग्रेस के असंतुष्ट नेताओं को सोनिया ने दो टूक कहा है कि मैं पूर्णकालिक अध्यक्ष की तरह काम करती हूं। ऐसा कहकर उन्होंने पंजाब में लिए गए फैसलों पर सवाल उठाने वाले जी-23 (असंतुष्ट) नेताओं को जवाब दे दिया है।